सूर्य राशि परिवर्तन 2021



सूर्य राशि परिवर्तन 2021

मिथुन राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशि वालों को होगा काफी नुकसान

सूर्य ग्रहण के बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे| पंचांग के अनुसार सूर्य मिथुन राशि में 15 जून, मंगलवार को प्रात: 5 बजकर 49 मिनट पर प्रवेश करेंगे| मिथुन राशि में सूर्य देव 16 जुलाई 2021 तक रहेंगे| आइए जानते हैं सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा :

मेष राशि- सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से आपके साहस में बबढ़ोतरी होगी | बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है, लोग आपका सहयोग करेंगे और जीवन में खुशियां बनी रहेंगी |

वृषभ राशि- पैसों के मामले में सावधान रहें | इस दौरान आप निवेश कर सकते हैं, जमीन और घर लेने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी |

मिथुन राशि- मिथुन राशि में ही सूर्य का गोचर होने वाला है ऐसे में अपनी हेल्थ का ध्यान रखें |दोस्तों से सहयोग मिलेगा, पैसों के मामलों में सावधानी बरतें और क्रोध करने से बचें|

कर्क राशि- हेल्थ को लेकर लापरवाही करने से बचें | लाभ की स्थिति बनी रहेगी, कोई बड़ा निवेश करने से बचें और जीवन साथी की सेहत का रखें|

सिंह राशि- काम में सफलता प्राप्त हो सकती है| नौकरी और करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है | परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा |

कन्या राशि- जॉब, करियर, शिक्षा और धन के मामले में अच्छा लाभ प्राप्त होगा | इस दौरान कई अवसर प्राप्त होंगें | इन अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें |

तुला राशि– लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें | धार्मिक कार्यों में अपना ध्यान लगाएं | किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करना पड़ सकता है | संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे |

वृश्चिक राशि- अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है | संबंधों को सुधारने का प्रयास करें | महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें |

धनु राशि- इस दौरान गुस्से से दूर रहने का प्रयास करें, वरना नुकसान हो सकता है | जीवन साथी के साथ तनाव की स्थिति न बनने दें, धन के मामले में सावधानी बरते |

मकर राशि- इस दौरान किसी से कर्ज लेने से बचें, यात्रा के दौरान सावधानी बरतें | हेल्थ का खास ख्याल रखें और कोई बड़ा निवेश करने से बचें |

कुंभ राशि- पैसे कमाने के लिए कोई गलत तरीका अपनाने से बचें | पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, इस दौरान आपको नुकसान हो सकता है |

मीन राशि- खर्चा कम करें वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | मां की सेहत का ध्यान रखें और कर्ज देने की स्थिति से बचें |

॥संपर्क॥
+91-7999927129